सिरोही| दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम होते ही आसमान में काले घने बादल छा गए। क्षितिज पर सिंदूरी लाली दिखी। बादलों की आवाजाही रही। ठंडी हवाएं चलीं। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम देखकर जल्द बारिश की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को जिलेभर में बादल आते-जाते रहे। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में शाम को छाए बादल।