घाटोली थाना क्षेत्र के सन्या घाट की नदी में पानी के तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव गोरियाखेड़ा के पास मिला है। मृतक की पहचान भालता निवासी साबिर पुत्र इस्लामुद्दीन के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि पुत्र शनिवार को सुबह 11 बजे भालता से बाइक से निकला था। वह फाल्स सीलिंग का काम करता था। राम सन्या घाट पर पुलिया पर अचानक पानी आने से बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह बह गया। घटना के बाद लोगों ने नदी किनारे शव देखा। सूचना मिलते ही घाटोली थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।