आबूरोड रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे परिसर से गुटखा के दागों की विशेष सफाई की गई। CHI/ABR और SS/ABR ने यात्रियों को साफ-सफाई रखने, सार्वजनिक जगहों पर गुटखा नहीं थूकने और अच्छे नागरिक बनने की सलाह दी। यात्रियों से सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने और रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की गई। इसी कड़ी में रविवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत कॉलोनी और रेलवे स्टेशन पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को किया जागरूक रैली में रेल आवास निवासियों को 4 तरह के कचरे, उन्हें अलग-अलग डस्टबिन में डालने, खाद बनाने और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के बारे में जागरूक किया गया। इसके लिए पंपलेट भी बांटे गए। इसमें C W कॉन्ट्रैक्ट लेबर, स्टेशन क्लीनिंग लेबर, स्टेशन वेंडर्स और कॉलोनी सफाई लेबर शामिल थे।