झुंझुनूं | नावां कस्बे के स्टेट हाइवे बाइपास राज चौराहे पर बुधवार अलसुबह डंपर की कार से भिड़ंत में कार सवार चार जनों की मौत हो गई। इसमें कार चालक चिड़ावा निवासी रामकिशन मेघवाल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार सवार लक्ष्मणसिंह राजावत, पत्नी एएनएम तुलसी राजावत, पुत्री शीतल राजावत तीनों एक परिवार के थे, ड्राइवर चिड़ावा निवासी रामकिशन मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। रामकिशन मेघवाल मीठड़ी में किराए के मकान में रहकर व कार किराए पर चलाता था।