थाना धनाऊ ने नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले जाकर कुकर्म करने के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना धनाऊ में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना की गंभीरता देखते हुए थानाधिकारी दीपसिंह मय पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। पुलिस ने आसूचना के आधार पर आरोपी लेखराज पुत्र जेसाराम मेघवाल निवासी सांवा को दस्तयाब किया। कार्रवाई में थानाधिकारी दीपसिंह के साथ जोगराजसिंह, कांस्टेबल जैसाराम, चुतरा राम, ओमाराम शामिल रहे।