अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपनी नई व्हीकल-माउंटेड एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम बघीरा AT1 का सफल प्रदर्शन किया। 20 नवंबर को हुए इस डेमो में 4 मिसाइलें दागी गईं। दिन और रात दोनों में टारगेट को भेदा गया। एक ही बीम पर दो मिसाइलें एक साथ दागकर टैंक को उड़ाया गया। इस डेमो को भारतीय सेना, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स और रक्षा मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों ने देखा। 20 नवंबर को राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में डेमो हुआ। ये नो कॉस्ट, नो कमिटमेंट यानी NCNC डेमो था। मतलब कंपनी ने अपने खर्च पर सेना को सिस्टम दिखाया। पहले देखिए 3 तस्वीरें… बघीरा AT1 को तैयार करने में 18 महीने लगे अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने प्रदर्शन के बाद पूरे सिस्टम को स्थिर अवस्था में भी दिखाया गया। यह कंपनी अडाणी ग्रुप की प्रमुख रक्षा और एयरोस्पेस कंपनी है। बघीरा AT1 को तैयार करने में 18 महीने लगे। अडाणी डिफेंस ने इसे भारतीय भूभाग, मौसम और सैन्य जरूरतों के हिसाब से बनाया। बघीरा AT1 की खासियतें… एक व्हीकल पर 12 मिसाइलें ऑटोमेटेड लॉन्चर पर दागने के लिए 4 मिसाइलें तैयार रहती हैं। वाहन में 8 अतिरिक्त मिसाइलें रखी जाती हैं। इस तरह एक वाहन पर कुल 12 मिसाइलें ले जाई जा सकती हैं। सिस्टम में दिन के समय के लिए टेलीविजन और थर्मल इमेजिंग साइट्स भी हैं। इन साइट्स में ऑटोमेटेड टारगेट ट्रैकिंग की सुविधा है। चालक दल कवर लेकर हमला कर सकता है और दुश्मन की फायरिंग से बचने के लिए तेजी से स्थान बदल सकता है। भारत में एंटी-टैंक मिसाइलों की जरूरत भारत को आधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की अभी भी बड़ी जरूरत है। एंटी-टैंक मिसाइलों के भंडार में सामने आई कमियां लगातार आधुनिकीकरण की जरूरत बताती हैं। भारतीय सेना में दूसरी पीढ़ी की मिलान-2T और कॉनकर्स-M मिसाइलें अभी मुख्य आधार हैं। तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए बाद में स्पाइक मिसाइलें भी शामिल की गईं। भारत जेवलिन सिस्टम खरीदने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। अडाणी डिफेंस ने कहा कि हाल के संघर्षों ने बख्तरबंद लड़ाई में रेंज और गतिशीलता की अहमियत दिखाई है। कंपनी के मुताबिक, बघीरा AT1 सेना को मैन-पोर्टेबल और हेलिकॉप्टर से दागी जाने वाली मिसाइलों के साथ लंबी दूरी की मोबाइल ग्राउंड क्षमता देता है। डिफेंस सेक्टर में निजी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ी भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी एक साल पहले के 22% से बढ़कर 24% हो गई। प्राइवेट सेक्टर का रक्षा उत्पादन करीब 42,000 करोड़ रुपए रहा। इसी समय में रक्षा निर्यात भी रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए पहुंच गया। अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने सशस्त्र बलों की जरूरत के हिसाब से पूरे लड़ाकू सिस्टम का विकास, एकीकरण और परीक्षण किया है। इससे सशस्त्र बलों को मूल्यांकन के लिए एक पूरा सिस्टम मिला है। अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस अडाणी ग्रुप का हिस्सा है। यह भारत की सबसे बड़ी एकीकृत निजी रक्षा और एयरोस्पेस कंपनी है। कंपनी जमीन, हवा और समुद्र से जुड़ी अहम रक्षा क्षमताएं तैयार कर रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन: दुश्मनों को 1KM दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मार्च में भारतीय सेना को 2,000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सौंपी थी। यह 7.62 मिमी कैलिबर के हथियार ग्वालियर के स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में बनाए गए हैं। सरकार इन हथियारों का इस्तेमाल LAC और LoC पर सुरक्षा और मारक क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। ‘प्रहार’ LMG की मारक क्षमता 1,000 मीटर तक है, जिससे दुश्मनों को दूर से निशाना बनाया जा सकता है। मशीन गन 8 किलोग्राम की हैं, जिनकी लंबाई 1100 mm है। एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर…
पोकरण में एंटी-टैंक मिसाइल का प्रदर्शन:8Km दूर टैंक तबाह कर सकती है, एक ही लेजर बीम से दागेगी 2 मिसाइल; अडानी ग्रुप ने बनाई
अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपनी नई व्हीकल-माउंटेड एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम बघीरा AT1 का सफल प्रदर्शन किया। 20 नवंबर को हुए इस डेमो में 4 मिसाइलें दागी गईं। दिन और रात दोनों में टारगे...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...