राउमावि सेलागुड़ा में नशा मुक्ति अभियान हुआ। स्कूली बच्चों ने नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा ली। राजकीय विवेकानंद मॉडल स्कूल आमेट के संस्था प्रधान नीलेशकुमार ने कहा कि हमारा शरीर पंच तत्वों से बना है। इस पवित्र शरीर को नशे से बचाना चाहिए। जीवन में किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। नशे से तन, मन, धन का नुकसान होता है। जीवन में नकारात्मक विचार आते हैं। उन्होंने कहा कि नशा नाश का द्वार है। अच्छे संस्कार अपनाकर अच्छा लीडर बनने का प्रयास करना चाहिए। शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले साधनों से दूर रहना चाहिए। नीलेशकुमार ने बताया कि हर साल लाखों लोग तंबाकू से होने वाली बीमारियों से ग्रसित होकर काल का ग्रास बन जाते हैं। नशे से कई परिवार उजड़ गए। सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। मॉडल स्कूल के व्याख्याता रघुवीरसिंह चुण्डावत ने कहा कि राष्ट्र की संपत्ति को सुरक्षित रखना चाहिए। काम पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए। राष्ट्र के प्रति सेवा और समर्पण की भावना रखनी चाहिए। यही राष्ट्रभक्ति है। प्रधानाचार्य जीतेशकुमार जैन ने बच्चों को सकारात्मक विचार रखने का संदेश दिया। नशे से दूर रहने की बात कही। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक महेंद्रकुमार प्रजापत, मुनेशकुमार, राजाराम, मेवाराम, हेमलता चौहान, मंजू भांड, भावना वैष्णव, लता शर्मा, सुनीताकुमारी, निरमा, गोपाललाल टेलर, चुन्नीलाल, ममता सिसोदिया, हर्षकुमार, पूजा सेन, रोशनलाल मौजूद थे।