टोंक|जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (एडीजे) दिनेश कुमार जलुथरिया ने सोमवार को विमंदित गृह जगदीश सेवा संस्थान, टोंक का निरीक्षण कर गृह में आवासित बालकों की उपस्थिति, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और कार्यालयीन अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में कुल 28 बालकों का पंजीयन होना सामने आया, जबकि मौके पर 16 बालक उपस्थित मिले। न्यायाधीश ने रसोईघर का निरीक्षण कर बच्चों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन एवं पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही शयनकक्ष, स्नानघर और शौचालयों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने संस्थान में संचालित लीगल सर्विस क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और संस्थान की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।