सवाई माधोपुर| मैसर्स आदित्य मेडिकल स्टोर ग्राम खण्डीप का खुदरा औषधि अनुज्ञापत्र निलंबित और मैसर्स श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर, रायपुर का खुदरा औषधि अनुज्ञापत्र निरस्त किया। सहायक औषधि नियन्त्रक एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी चन्द्र प्रकाश जाटव के आदेश पर निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर कार्रवाई करते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आदित्य मेडिकल स्टोर का खुदरा लाइसेंस 10 दिन के लिए निलंबित किया गया है।