अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने IPL जैसी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) टी-20 का ऐलान किया है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से शुरू होगा। दुबई में हुए कार्यक्रम में एक्सल यूनाइटेड काबुल, बलख जवानन और कंधार वारियर्स फ्रेंचाइजी के नाम सामने आए। इसी कार्यक्रम में लीग की ट्रॉफी ‘कोह-ए-जफर’ को भी लॉन्च किया गया। पर्वत श्रृंखलाओं से प्रेरित है ‘कोह-ए-जफर’ ट्रॉफी APL की ट्रॉफी का नाम ‘कोह-ए-जफर’ रखा गया है। इसका डिजाइन अफगानिस्तान की पर्वत श्रृंखलाओं से प्रेरित है। ACB के मुताबिक, ट्रॉफी ताकत, मजबूती और क्रिकेट में सफलता के शिखर को दर्शाती है। 30 अगस्त से खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन APL के पहले प्लेयर्स ड्राफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल 30 अगस्त से शुरू होगा। खिलाड़ियों का ड्राफ्ट 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, लीग का पूरा शेड्यूल और मैचों के वेन्यू की जानकारी अभी घोषित नहीं की गई है। युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मंच ACB चेयरमैन मिरवाइस अशरफ ने APL की शुरुआत को अफगान क्रिकेट के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि लीग से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा और यह आने वाली पीढ़ी को क्रिकेट के लिए प्रेरित करेगी। बलख जवानन ने उत्तरी अफगानिस्तान की प्रतिभाओं को मौका देने पर जोर दिया है। वहीं कंधार वारियर्स ने आक्रामक क्रिकेट खेलने और स्थानीय फैंस के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने की बात कही है। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… US ओपन मिक्स्ड डबल्स में जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में हारे:सेरेना-अल्काराज भी हारकर बाहर; पति-पत्नी स्वितोलीना-मोंफिल्स सेमीफाइनल में पहुंचे न्यूयॉर्क में खेले जा रहे US ओपन मिक्स्ड डबल्स में नोवाक जोकोविच-आर्यना सबालेंका और सेरेना विलियम्स-कार्लोस अल्काराज की स्टार जोड़ियां खिताब की दौड़ से बाहर हो गईं। जोकोविच-सबालेंका पहले दौर में हारे, जबकि सेरेना-अल्काराज को क्वार्टर फाइनल में शिकस्त मिली। पूरी खबर