पंचायत समिति तलवाड़ा के ग्राम पंचायत कुपड़ा में बांसवाड़ा-डूंगरपुर सड़क मार्ग पर बना ब्रिज को स्थानीय ग्रामीणों ने गिराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ब्रिज गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसके कारण हर रोज हादसे हो रहे है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी-फूटी पुलिस से जान-माल का खतरा ​स्थानीय जनप्रतिनिधि किरण जोशी, जिला महामंत्री, भाजपा और पूर्व सरपंच राजू ने बताया कि इसे लेकर कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें बताया है कि बांसवाड़ा-डूंगरपुर सड़क का यह ब्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के दोनों तरफ हादसे होने के कारण जन-धन की भारी क्षति हो रही है। उग्र आंदोलन की चेतावनी दी ​ग्रामीणों ने मांग की है कि कोई बड़ा हादसा हो जाए उससे पहले जर्जर ब्रिज को जल्द से जल्द गिराने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते इसे नहीं गिराया गया, तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। बुधवार दोपहर में ब्रिज के पास इकट्ठे होकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री किरण जोशी, पूर्व सरपंच राजू भाई, हीरालाल, किशनलाल, प्रभुलाल सहित कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।