श्री सालासर मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार दोपहर सादुलपुर से सालासर धाम के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। इससे पहले फतेहपुरिया मोहल्ला स्थित दास हनुमान बालाजी मंदिर में ध्वज की पूजा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रा शुरू की। यात्रा को पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर मरोदिया, कमल बेदी व भाजपा किसान मोर्चा के कृष्ण भाकर ने यात्रियों को ध्वज सौंपा। संघ 24 सितंबर को सालासर धाम पहुंचेगा। वहां बालाजी के चरणों में ध्वज अर्पित किया जाएगा। इसके बाद सवामणी प्रसाद का आयोजन होगा। संघ में 21 यात्री हैं, जबकि सहयोगियों सहित 30 लोगों का जत्था रवाना हुआ है।