अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्र शिरोमणि प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की 5180 वी जयंती समारोह पहली बार ऐतिहासिक रूप से लालकिला मैदान दिल्ली में 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे केशरिया ध्वजा पताका फहराकर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेम मंगल धौलपुर ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 51 वें वर्ष में प्रवेश करने पर राष्ट्रीय स्तर पर अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव बड़े हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा, उन्होंने बताया कि दिल्ली के लालकिला पर पहली बार ऐतिहासिक रूप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री व कई प्रदेश सरकार के मंत्री, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर से अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में अग्र बंधु इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। नव नियुक्त राष्ट्रीय युवा मंत्री शिवांग अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा शक्ति, मातृ शक्ति, प्रदेश, जिला एवं इकाई सदस्य से पदाधिकारी एवं अग्र बंधु दिल्ली जाएंगे। जयंती समारोह के सफल संचालन के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के संरक्षक अभीष्ट गोयल, राष्ट्रीय युवा सलाहकार पुनीत कुमार जैन कार्यक्रम की कमान संभाले हुए हैं। आने वाले सभी बंधुओं के लिए रहने एवं खाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। प्रेम मंगल ने बताया कि धौलपुर जिले से जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए काफी संख्या में अग्र बंधु 9 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगे।