नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सरखेज पुलिस ने रविवार को अहमदाबाद के सरखेज इलाके में एमडी ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। फैक्ट्री एक बिल्डिंग के तहखाने में बनाई गई थी। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपए का ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी एमएम पठान और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी आरोपी मुदस्सर ने राजस्थान से ड्रग्स बनाने की ट्रेनिंग ली थी। वहीं, नशीले पदार्थ बनाने का कच्चा माल मध्य प्रदेश के रतलाम से ला रहा था। पहली डिलीवरी से पहले ही फैक्ट्री पकड़ाई दंपति पिछले एक महीने से तहखाने में ड्रग्स तैयार कर रहा था। आरोपी मुद्दसर पठान खुद ड्रग्स का आदी है। इसी के चलते तीन साल पहले वह ड्रग्स बेचने लगा था और कुछ समय पहले से ड्रग्स बनाने लगा। हालांकि, पहली डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने उसकी फैक्ट्री को जब्त कर लिया। अहमदाबाद जोन-7 के डीसीपी शिवम वर्मा ने बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एनसीबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया था। सरखेज इलाके की बिल्डिंग में छापेमारी की गई। इस दौरान तहखाने से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाना का कच्चा माल जब्त किया गया। मौके से 20 तरह के केमिकल भी जब्त किए गए हैं। जांच में पता चला कि मुदस्सर पिछले एक साल से नशा बनाने का काम कर रहा था। आरोपी मुद्दसर के खिलाफ सरखेज पुलिस स्टेशन में पहले से ही मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। --------------- ये खबर भी पढ़ें,... भोपाल में 2.25 करोड़ की ड्रग्स के साथ इंजीनियर गिरफ्तार:बस से नागपुर जा रहा था भोपाल में पुलिस ने 970 ग्राम MD ड्रग्स के साथ कर्नाटक के एक मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानी की बोतलों में ड्रग्स छिपाकर दिल्ली से नागपुर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपए है। पूरी खबर पढ़ें…
अहमदाबाद में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर छापा:राजस्थान से ट्रेनिंग ली, मध्य प्रदेश से सामान मंगवाकर पत्नी-पत्नी बना रहे थे ड्रग्स
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सरखेज पुलिस ने रविवार को अहमदाबाद के सरखेज इलाके में एमडी ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। फैक्ट्री एक बिल्डिंग के तहखाने में बनाई गई थी। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपए का ड्रग्स...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...