अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क पर जलभराव, स्ट्रीट लाइट, बिजली के पोल और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं, नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है और कई मामलों में लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' लोंगिया मोहल्ला वार्ड नंबर 13 से एडवोकेट साहिल हुसैन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से बंद पड़ी हुई है। इससे रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एक्सईएन किरण कंवर ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाई और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवाया। नागरिक की समस्या का तत्परता से समाधान करवाने के लिए आज की 'स्टार ऑफिसर' एक्सईएन किरण कंवर बनी हैं। किसान कॉलोनी के अरावली विहार में सड़क पर फैली गंदगी हटाई किसान कॉलोनी, अरावली विहार कॉलोनी से सलमान ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क पर काफी कचरा और गंदगी पड़ी हुई है। इससे क्षेत्र में लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए सड़क पर पड़ी गंदगी और कचरे की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... सम्राट पृथ्वीराज चौहान मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से परेशानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान मार्ग से दीपेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने और कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। महर्षि दयानंद कॉलोनी में तीन महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट गांधी नगर रोड से अनु ने समस्या पोस्ट कर बताया कि महर्षि दयानंद कॉलोनी में करीब तीन महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण क्षेत्र में लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने की मांग की है। दयानंद कॉलोनी में बिजली पोल की लाइट बंद, पेड़ की शाखाएं भी छू रहीं दयानंद कॉलोनी से कैलाश चंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि बिजली के पोल पर लगी लाइट बंद है। इसके साथ ही पेड़ की शाखाएं भी बिजली के पोल को छू रही हैं। इससे क्षेत्र में परेशानी बनी हुई है। उन्होंने पोल की लाइट ठीक करवाने के साथ पेड़ की शाखाओं को हटवाने की मांग की है। चंद्रवरदाई नगर की गली में पोल पर नहीं लगी स्ट्रीट लाइट चंद्रवरदाई नगर से गजेंद्र शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। रात के समय लाइट की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गली में पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 2. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक 4.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 5.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 6.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 7. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 8.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 9.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 10.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश