अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं को नागरिक भास्कर समाधान पर पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, इन शिकायतों पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कई मामलों में समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान की मांग अभी भी बनी हुई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' पहाड़गंज क्षेत्र से कविता ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं था। कभी शाम 4 बजे, कभी 4:30 बजे, 5 बजे तो कभी रात 7-8 बजे पानी आने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। लोगों को पानी भरने के लिए तय समय का इंतजार करना पड़ता था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद एईएन बीना बिड़ला ने मामले में कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में पानी की सप्लाई का समय शाम 5 बजे निश्चित करवाया। साथ ही वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से रोजाना सप्लाई के समय की जानकारी भी साझा की जा रही है। पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी, समस्या हुई हल हनुमान विहार, ज्ञान विहार कॉलोनी से ओपी छापरवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर पानी बह रहा है और पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या भास्कर समाधान पर उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने भी पुष्टि की कि पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान कर दिया गया है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... अलखनंदा कॉलोनी में नाली बंद होने से घर के सामने भर रहा पानी अलखनंदा कॉलोनी, केशव पथ, वैशाली नगर से विष्णु दत्त सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि नाली बंद होने के कारण वाटर टैंक का ओवरफ्लो पानी उनके घर के सामने भर रहा है। पानी जमा होने से गंदे कपड़े धोने सहित रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने नाली की सफाई करवाकर पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। दयानंद कॉलोनी में महीनों से नालियों में जमा कचरा, सफाई की मांग दयानंद कॉलोनी, दादी धाम मंदिर वाले रोड से गुलराज बचानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। नालियों में कचरा जमा होने के कारण गंदगी और बदबू की समस्या बनी हुई है। उन्होंने नालियों की सफाई करवाकर क्षेत्र की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। शिव विहार कॉलोनी में महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में आवाजाही जोन्सगंज की शिव विहार कॉलोनी से भवानी शंकर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कई महीनों से बंद पड़ी है। रात के समय गली में अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइट को जल्द चालू करवाने की मांग की है। संत स्वामी मनोहर दास मार्ग पर 7-8 दिन से बंद सड़क की लाइट सैनी बस्ती स्थित संत स्वामी मनोहर दास मार्ग से दिलीप ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गली में सड़क की लाइट पिछले 7-8 दिनों से बंद है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी समस्या दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। रात के समय गली में अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 4.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 5. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 6.नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक 7.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 8.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 9.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 10. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने