मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो बदमाशों को अरेस्ट कर एक नाबालिग को डिटेन किया है। तीनों आरोपियों में दो सोनीपत ( हरियाणा) और एक बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला है। तीनों आरोपी जयपुर-पुणे ट्रेन के जनरल कोच में अलग-अलग जगह सवार थे। आरोपियों को लेकर मुंबई पुलिस ने कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम को इनपुट दिया था। आज सुबह ट्रेन के 10.18 बजे कोटा पहुंचने पर उनको पकड़ा। रेहान और ऋतिक की उम्र 20-25 साल के बीच है। वहीं तीसरा आरोपी नाबालिग है। मूलत: बिहार का रहने वाला ऋतिक रैपिडो चलाता है और मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता है। वहीं रेहान और एक नाबालिग हरियाणा के रहने वाले हैं। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…