अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को भी गुड गवर्नेंस का अहसास हुआ। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… पोस्ट के बाद हुई रोड लाइट की मरम्मत अजमेर के लोंगिया मोहल्ला की गली नंबर 9 से मुबारक खान ने रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि हमारी गली में बीते कई दिनों से रोड लाइट खराब है। अंधेरे के कारण लोगों को रात के समय आने–जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन लाइनमैन इसे ठीक ही नहीं कर रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने समस्या का समाधान करवा दिया है। अब गली में फिर से रोशनी है और लोगों की परेशानी हल हो गई है। निवर्तमान पार्षद नरेन्द्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार' अजमेर की सर्वोदय कॉलोनी, लोहाखान रोड, पुलिस लाइंस से मनीष कुमार ने खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों और गंदगी की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके मोहल्ले में जैन मंदिर के पास खाली पड़े भू–खंड में जंगली झाड़ियां उग आई हैं जिनमें जहरीले जीव पनप रहे हैं। वहीं कचरा और मलबा होने से चूहों ने भी बिल बना लिए हैं। सांप, बिच्छू, मच्छर, कीड़े और अन्य जीवों के बारिश में घर में घुसने का डर भी रहता है। यह समस्या पोस्ट होने के बाद निवर्तमान पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने समस्या का समाधान करवा दिया। उन्हाेंने पोस्ट पर लिखा कि भूखंड मालिक से बात कर 3 घंटे जेसीबी से पूरे प्लॉट की सफाई करवाकर झाड़ियां और मलबा हटा दिया गया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… नगर निगम के पास, फिर भी सुविधाओं को तरसे अजमेर के देवनगर कॉलोनी यूं तो नए नगर निगम के पास स्थित है लेकिन यहां आज तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यह समस्या पोस्ट की है इसी कॉलोनी के रहने वाले निखिल टाक ने। उन्होंने बताया कि कॉलोनी बने यूं तो एक अरसा हो गया है लेकिन आज तक यहां न तो पक्की सड़कें बनी हैं न ही नालियों की सफाई और रख–रखाव ही ठीक से होता है। नालियां की सफाई नहीं, जमा पानी में मच्छर पनपे अहिंसा पथ, शिव रेजिंडेंसी, ज्ञान विहार कॉलोनी से सत्यनारायण शर्मा ने नालियों की साफ–सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी गली में नालियों में कचरा जमा हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। नाली में रुके हुए पानी में मच्छर और कीड़े पनप रहे हैं जिनसे मौसमी बीमारियों का डर भी बना हुआ है। खराब टूटी सड़क और गड्‌ढे बने बड़ी परेशानी अजमेर की सिसोदिया गार्डन कॉलोनी, कोटड़ा से अंजू जांगिड़ ने अपनी कॉलोनी की सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी गली और मोहल्ले में सड़कों का बुरा हाल है। ज्यादातर टूटी हुई हैं वहीं अन्य पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं जिनमें बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूटी सवार और छोटे लोडिंग वाहन चालकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। गली में जंगली बेल, झाड़ियां उगीं, नियमित सफाई भी नहीं 'भास्कर समाधान' पर पंचशील कॉलोनी के बी–ब्लॉक से पोस्ट कर अपनी कॉलोनी में नियमित रूप से साफ–सफाई न होने की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि स्टीफन स्कूल के पीछे उनके मोहल्ले में गली के दोनों तरफ जंगली बेलें, झाड़ियां, पौधे और घास उग आई हैं। इनसे बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। साथ ही और जहरीले जीव–जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश