नगरीय निकाय चुनाव में अजमेर जिले के 6 निकायों में मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण के तहत नगर पालिका केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में मतदान किया गया। मतदाताओं की तय समय सुबह 7 बजे से पहले ही लाइन लगना शुरू हो गई थी। नसीराबाद नगरपालिका के वार्ड 18 व 19 के बूथ पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। इस दौरान 20 मिनट तक वोटिंग बंद रही। दूसरी मशीनें मंगाने के बाद वोटिंग शुरू हो सकी। कलेक्टर लोक बंधु ने भी दौरा कर व्यवस्थाएं देखी। बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान केन्द्रों पर पुलिस सुरक्षा के भी कडे़ इंतजाम रहे। वोटिंग शाम 6 बजे तक हुई। छह निकायों में कुल मतदान 81.69 प्रतिशत रहा। जिले में कहां कितना हुआ मतदान चुनावी अपडेट… जानिए-अजमेर जिले के इन 6 निकाय के बारे में… (इनपुट सहयोग-केकड़ी-सरवाड़ से महावीर वैष्णव, नसीराबाद से रियाज अहमद, पीसांगन से प्रदीप चौधरी, सावर से मानसिंह मीणा, टांटोटी से मदनलाल आजाद) अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे... Topics: राजस्थान निकाय चुनाव