अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई इलाकों में नागरिक अब भी अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... अमित मुद्गल बने आज के 'स्टार ऑफिसर' अशोक विहार कॉलोनी से अरुण भारद्वाज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में लगे अशोक के पेड़ की ऊंची टहनियां बिजली के तारों से टच हो रही हैं। इससे तारों के टूटने और हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद टाटा पावर के हेड ऑफ ऑपरेशन अमित मुद्गल ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाई और पेड़ की टहनियों से बिजली के तारों को हो रही परेशानी का समाधान करवाया। मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क की समस्या हुई हल आदर्श नगर से मनोज झा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि मेडिकल कॉलेज के पास की सड़क काफी समय से खराब है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... गोविंद नगर में चार महीने से टूटी पानी की पाइपलाइन साईं बाबा मार्ग, गोविंद नगर से संदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गली नंबर 10 में उनके घर के सामने पानी की पाइपलाइन पिछले चार महीने से टूटी पड़ी हुई है। लंबे समय से पाइपलाइन ठीक नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। दयानंद कॉलोनी में पार्क के बाहर कई दिनों से पड़ा है कचरा दयानंद कॉलोनी, आरके पुरम से कैलाश चंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पार्क के बाहर कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यहां गंदगी जमा है। उन्होंने मौके से कचरा हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है। आनंद नगर में चोपाटी के पास कई दिनों से जमा कचरा आनंद नगर से अजय सिंह चौहान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि चौपाटी के पास कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। कचरा नहीं उठने से आसपास गंदगी की स्थिति बनी हुई है और लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नियमित सफाई करवाकर कचरा हटाने की मांग की है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान मार्ग पर कई दिनों से बंद है पोल की लाइट सम्राट पृथ्वीराज चौहान मार्ग से आशीष भारद्वाज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में पोल की लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं, ऐसे में बंद लाइट के कारण हादसे का खतरा और बढ़ गया है। उन्होंने पोल की लाइट जल्द ठीक करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 2.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 3. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 4.नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक 5.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 6.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 7.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 8. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 9.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 10.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या