अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। इसी भरोसे के साथ… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… पोस्ट के बाद हुई गली की सफाई, उठने लगा कचरा अजमेर के वार्ड 16 के रहने वाले चिराग ने डिग्गी बाजार एरिया में साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि डिग्गी चौक क्षेत्र में डॉ. मंघानी के पीछे वाली गली में न तो सफाई होती है न ही कचरा उठाया जाता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम के वार्ड सफाई प्रभारी ने बताए गए एरिया में सफाई कर्मचारी भेजकर कचरा उठवाया और साफ–सफाई करवाकर समस्या का समाधान कर दिया। लक्ष्मीकांत शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार' अजमेर टाटा पॉवर के पीआरओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने लो वॉल्टेज की समस्या का समाधान करवाया है। दरअसल, रसूलपुरा रोड से गौरव ने अपने एरिया में लगातार लो वॉल्टेज होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि एरिया में लो वॉल्टेज रहने के कारण घर के बिजली के उपकरणों के फुंकने का डर बना रहता है। टाटा पॉवर के अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस समस्या पर एक्शन लेते हुए शर्मा ने समाधान करवा स्थानीय लोगों को राहत दी। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… नाले में कचरा, दिव्यांग बच्चों को होती परेशानी आदर्श नगर से किशन सिंह ने नालियों में प्लास्टिक की थैलियां और कचरा जमा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक दिव्यांग विद्यालय के मेन गेट के सामने से लेकर सैटेलाइट हॉस्पिटल तक आ रहे नाले में कचरा जमा है। प्लास्टिक की थैलियाें और मलबे के कारण विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरों और मौसमी कीड़ों के कारण इन दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य भी खतरे में है। निगम से निवेदन है कि समस्या का जल्द समाधान करें। गली की नालियां कचरे से जाम पड़ीं, पनप रहे मच्छर सम्राट पृथ्वीराज चौहान मार्ग, गणेश नगर, पुरानी चुंगी के पास से ओम प्रकाश शर्मा ने भी निगम की लापरवाही उजागर करते हुए समस्या पोस्ट की हे। उन्होंने बताया कि हमारे घर और आसपास की लगभग सभी गलियों में नालियां गंदे पानी, मलबे और कचरे से भरी पड़ी हैं। इनमें पिस्सु और जहरीले कीड़ों के साथ डेंगू–मलेरिया के मच्छर भी पनप रहे हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। बदबू और मच्छरों के कारण एक पल को चैन नहीं मिलता। 3 महीने से रोड लाइट बंद, शिकायत बाद भी नहीं सुधारी महर्षि दयानंद कॉलोनी के गांधी नगर रोड से अनु से बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि गांधी नगर की गली नंबर 2 में तीन महीने से रोड लाइट बंद पड़ी है। काफी शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई समाधान नहींहो सका है। अंधेरे के कारण लोगों को आने–जाने में बहुत परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग से अपील है कि वो इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। पेड़ के बीच से गुजर रहे बिजली के तार, करंट आने का डर कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग, श्री श्याम कॉलोनी, अरावली विहार से कुलदीप शर्मा ने बिजली के तारों से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वैशाली नगर में पेट्रोल पंप के पास घर के सामने एक पेड़ के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। बारिश में इनमें कभी भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है। करंट आने का खतरा भी बना हुआ है। विभाग से अपील है कि वो इस पेड़ की दंटाई करवाकर बिजली के तारों को पेड़ से थोड़ा दूर करें ताकि किसी अप्रिय घटना का अंदेशा ही न रहे। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं