अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से पानी की पाइपलाइन लीकेज, कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं, नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। भास्कर समाधान के जरिए सामने आई कई समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कुछ इलाकों में नागरिक अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन सांवरलाल जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' राजीव सर्किल से गोर्धन सिंह राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन टूट गई है। पाइपलाइन टूटने के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित होने के साथ ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन सांवरलाल जाट ने मामले में संज्ञान लेकर संबंधित स्तर पर कार्रवाई करवाई और पाइपलाइन की समस्या का समाधान करा दिया। चार महीने से पाइपलाइन लीकेज, समस्या का हुआ समाधान साईं बाबा मार्ग, गोविंद नगर से संदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले चार महीने से पानी की पाइपलाइन लीकेज थी। लंबे समय से लीकेज होने के कारण पानी लगातार बह रहा था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... पुलिस लाइंस में पानी लीकेज से परेशानी, समाधान की मांग पुलिस लाइंस, अजमेर से तनुज कुमार दाधीच ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पानी लीकेज की समस्या बनी हुई है। लीकेज के कारण पानी बहने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से पाइपलाइन की जांच करवाकर लीकेज को ठीक कराने की मांग की है। अर्जुन लाल सेठी नगर में कचरा और गंदगी का अंबार अर्जुन लाल सेठी नगर से गोपाल सिंह शेखावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरा और गंदगी की समस्या बनी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरा जमा हो रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में सफाई करवाकर जमा कचरा हटाने की मांग की है। अर्जुन लाल सेठी नगर में मकानों के सामने लगा कचरे का ढेर अर्जुन लाल सेठी नगर से अनिल कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके मकानों के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। लंबे समय से कचरा नहीं उठने के कारण गंदगी जमा हो गई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मौके से कचरा हटवाकर नियमित सफाई करवाने की मांग की है। प्रकाश नगर-अशोक नगर में 10-11 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट प्रकाश नगर, अशोक नगर से विनय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 10-11 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। रात के समय सड़क पर रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 3.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 4. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 5.नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक 6.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 7.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 8.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 9. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 10.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति