अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को लगातार सामने रख रहे हैं। इनमें नालियों की सफाई, टूटी सड़क, सीवरेज चैंबर से पानी का ओवरफ्लो और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं पर संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' लोहाखान कॉलोनी से सुरेंद्र सिंह चौहान ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 63 में पिछले एक महीने से रोड लाइट बंद पड़ी हुई है। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने इसका संज्ञान लिया और रोड लाइट की समस्या का समाधान करवाया। लाइट चालू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को रात में आवागमन में राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने में तत्परता दिखाने पर पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल आज के 'पब्लिक के स्टार' बने। रातीडांग में 10 दिन से बंद लाइट हुई चालू रातीडांग से संजय वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड 80 में पिछले 10 दिनों से लाइट नहीं जल रही है। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली और रात में रास्ते पर रोशनी की व्यवस्था हो गई। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... विष्णु हिल टाउन में कई दिनों से नहीं हुई नालियों की सफाई विष्णु हिल टाउन से विनोद सोरेला ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। सफाई नहीं होने के कारण नालियों में कचरा जमा हो गया है और पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द नालियों की सफाई करवाने और जमा कचरा हटाने की मांग की है। लक्ष्मी मोहल्ला में टूटी सड़क से आवागमन में परेशानी लक्ष्मी मोहल्ला से अंबालाल बंजारा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क टूटी हुई है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को भी टूटी सड़क से गुजरते समय परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। दयांनद कॉलोनी में सीवर चैंबर ओवरफ्लो, सड़क पर जमा हो रहा पानी दयांनद कॉलोनी से रमेश चंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवर चैंबर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। चैंबर से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा रहने से गंदगी भी फैल रही है और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से सीवर चैंबर की समस्या को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। प्रकाश रोड पर एक महीने से बंद है रोड लाइट अशोक नगर, प्रकाश रोड से विनय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से सड़क पर लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे पैदल आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द रोड लाइट ठीक करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. एईएन कन्हैया लाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रामगंज में एक सप्ताह से बंद रोड लाइट हुई ठीक, लोगों को राहत 2. एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सफाई व्यवस्था, नाली के टूटे कवर, जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल 3. ‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:अजमेर में पानी की सप्लाई में अनियमितता बड़ा मुद्दा, रोड लाइट बंद होने से मोहल्ले अंधेरे में 4.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 5.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 6.जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 7.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 8. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 9.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें