अजमेर जिला परिषद सदस्य के लिए कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई पुराने चेहरों के टिकट काटे गए हैं। वहीं कई नए चेहरों को मौका दिया है। नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर की पत्नी पूर्व प्रधान कमलेश गुर्जर को जिला परिषद सदस्य का टिकट दिया है। अराई से प्रधान रही सीता देवी को जिला परिषद का टिकट दिया है। मसूदा से विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ चुके वाजिद खान चीता की पत्नी रजिया, जिला परिषद सदस्य रहे जगदीश गोरा की बहन कंचन, सरपंच रही किस्मत के पिता शिवराज बागड़ी, सरपंच रहे कानाराम मेघवंशी को भी टिकट दिया गया। वहीं पिछले बोर्ड में सदस्य रहे एक भी जिला परिषद उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया। कांग्रेस ने 19 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा। यहां देखें वार्डवार प्रत्याशियों की लिस्ट… आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम…. पिछले चुनाव तक अजमेर में 1 जिला परिषद थी। अब भी 1 परिषदों में चुनाव हो रहे हैं। लेकिन इस बार 33 सदस्य चुने जाएंगे। (इसमें 1 पंचायत समिति बड़ल्या नई बनी है) Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव