पंचायतीराज चुनाव के नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। जांच में भाजपा के एक जिला परिषद उम्मीदवार पर कांग्रेस की आपत्ति दर्ज कराई गई लेकिन बाद में उनका नामांकन स्वीकृत कर लिया गया और जिला रिटनिंग अधिकारी ने सहायक रिटनिंग अधिकारी को इस आपत्ति की जांच के आदेश दिए। जिला निर्वाचन विभाग की टीम ने जिला परिषद के 47 वार्डों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच में 27 नामांकन निरस्त किए गए। इसमें अधिकतर नामांकन उन उम्मीदवारों के थे जिन्होंने भाजपा और कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया लेकिन उनके पास पार्टी का सिंबल नहीं था। जिला परिषद के वार्ड 34 के भाजपा उम्मीदवार घनश्याम मेनारिया के नामांकन पर दर्ज आपत्ति का निस्तारण करते हुए उनके नामांकन को स्वीकार किया गया। पंचायत समिति सदस्यों के लिए 101 नामांकन पत्र खारिज हुए। वहीं दूसरी चरण के तहत अब तक कुल 20 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि 47 जिला परिषद सीटों के लिए कुल 161 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जो 158 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए थे। संवीक्षा (जांच) के दौरान 27 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए और 2 नामांकन पत्रों को डीस्कार्ड किया गया। इसके बाद अब चुनावी मैदान में 132 नामांकन पत्र (132 उम्मीदवार) शेष बचे हैं। कांग्रेस ने एक उम्मीदवार बदला कांग्रेस की सूची में जिला परिषद के वार्ड 33 सुरेश जाट को टिकट दिया था जबकि यहां से पार्टी से पूर्व जिला परिषद सदस्य माधवलाल अहीर ने नामांकन भी भरा था। पार्टी ने सिंबल माधवलाल अहीर को दिया जिससे सुरेश का नामांकन खारिज हो गया। इनके खारिज हुए नामांकन वार्ड 1 से कांग्रेस के मांगीलाल गमेती, वार्ड 2 से कांग्रेस के जोधसिंह राणावत, 2 से ही आम आदमी पार्टी के गोटीलाल, वार्ड से कांग्रेस की मीका गरासिया, वार्ड 4 से कांग्रेस के केशुलाल, वार्ड 4 से भारत आदिवासी पार्टी के सकराराम, वार्ड 5 से कांग्रेस की अनिता गरासिया और कन्या गरासिया। इसी प्रकार वार्ड 6 से कांग्रेस के रूपाराम, वार्ड 34 से भाजपा के नाथूलाल, 14 से कांग्रेस के धर्मचंद, 15 से भारत आदिवासी पार्टी के भगवतीलाल कटारा, 16 से भाजपा की सुमित्रा कुमारी, वार्ड 22 से भाजपा के सोनू अहारी, वार्ड 25 से भाजपा की वंदना खराड़ी, वार्ड 26 से कांग्रेस की पुष्पा और भाजपा की गीता। साथ ही वार्ड 28 से भाजपा की कमला मीणा, वार्ड 30 से भाजपा की मूंगी कुंवर, वार्ड 31 से कांग्रेस की कल्पना कुंवर, वार्ड 31 से भाजपा के भंवर सिंह, वार्ड 33 से कांग्रेस के सुरेशलाल, वार्ड 44 से कांग्रेस की सीमा भील, वार्ड 45 से कांग्रेस की सोसरबाई, वार्ड 46 से कांग्रेस के पंकज कुमार और तुलसीदास और वार्ड 47 से कांग्रेस की पारस कुंवर का नामांकन निरस्त किया गया। भाजपा उम्मीदवार को लेकर ये आपत्ति दर्ज कराई वल्लभनगर की पूर्व कांग्रेस विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने जिला परिषद के वार्ड 34 के भाजपा उम्मीदवार घनश्याम मेनारिया के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई। शक्तावत ने आपत्ति में कहा कि घनश्याम मेनारिया का दोहरा पंजीकरण है अर्थात इनका नाम उदयपुर नगर निगम की नामावली एवं ग्राम पंचायत वाना के वार्ड 3 की नामावली दोनों में दोहरा पंजीकरण है। शहरी निकाय में मतदाता सूची में घनश्याम मेनारिया पुत्र गुलाब चंद का नाम नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 48 के भाग संख्या 4 में 866 नंबर पर दर्ज है। तथा ग्रामीण क्षेत्र में इनका नाम ग्राम पंचायत वाना के वार्ड 3 में क्रम संख्या 408 पर घनश्याम मेनारिया पुत्र गुलाब चंद आयु 55 वर्ष पंजीकृत है जोकि दोनों ही इन्हीं का है। शक्तावत का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग एवं पंचायती राज निर्वाचन नियमों के अनुसार, पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव लड़ने अथवा मतदाता होने के लिए दोहरे पंजीकरण के आधार पर चुनाव लड़ना निर्वाचन नियमों के विरुद्ध है। उल्लेखनीय है कि नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे तक ​उदयपुर जिला परिषद के 47 वार्डों के लिए 158 अभ्यर्थियों ने 161 नामांकन पत्र दाखिल किए। पंचायत समिति सदस्य (द्वितीय चरण ) द्वितीय चरण के तहत जिले की 6 पंचायत समितियों बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा और सुलाव के 96 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 13 अक्टूबर को हुई। 13 और 14 अक्टूबर इन दो दिनों में कुल 20 उम्मीदवारों द्वारा 20 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इसमें पहले दिन मंगलवार को 1 और दूसरे दिन बुधवार को 19 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक 11 नामांकन बड़गांव पंचायत समिति से आए हैं। नाम वापसी 15 अक्टूबर तक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए दाखिल किए गए नामों को वापस लेने का समय 15 अक्टूबर गुरुवार दोपहर 3 बजे तक का है। अब भाजपा और कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने निर्दलीय भरा है तो उसको समझाया जाएगा और नाम वापसी के प्रयास किए जाएंगे। उदयपुर पंचायतीराज चुनाव की ये खबरें भी पढ़े… विधायक का चुनाव लड़े झाला, कटारा ने भी भरा पर्चा:पूर्व MLA दलीचंद, विधायक का बेटा मैदान में; जिला परिषद के 111, पंचायत समिति के 272 प्रत्याशियों के नामांकन उदयपुर में जिला परिषद के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:MLA का बेटा भी मैदान में, उदयलाल आंजना के करीबी को मिला टिकट; पढ़िए पूरी सूची उदयपुर में जिला-परिषद सदस्यों के लिए भाजपा की सूची जारी:पूर्व विधायक-MLA प्रत्याशी भी मैदान में; MLA की बेटी ने भी पर्चा भरा; पूर्व जिलाध्यक्ष का टिकट कटा जिला परिषद के 48, पंचायत समिति के 292 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से लालसिंह-राजसिंह झाला, भाजपा से चंद्रगुप्त सिंह का पर्चा दाखिल