अजमेर में ऑनलाइन शॉपिंग के पार्सल को ट्रैक करने के नाम पर एक युवती से 1.79 लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई। आरोपी ने युवती को कॉल कर पार्सल ट्रैक करने के लिए लिंक भेजा। जैसे ही युवती ने लिंक पर क्लिक किया तो उसका फोन हैक कर लिया गया और खाते से रकम निकाल ली गई। जिसके बाद युवती ने कृष्णगंज थाने में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलर ने बैंक कर्मी बताते हुए भेजा लिंक शांतिपुरा निवासी दिशा जैन (28) पुत्री अतुलचन्द जैन ने रिपोर्ट देकर बताया कि 9 अक्टूबर की शाम 5.20 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक से बताते हुए कहा कि आपका एक पार्सल ट्रैक करना है। गूगल पर एक लिंक ओपन करके पेमेंट कर दो। युवती ने जैसे ही लिंक ओपन किया, फोन हैक हो गया। ओटीपी अपने आप ठगों के पास चला गया। इसके बाद ठगों ने उसके बैंक क्रेडिट कार्ड से क्रोमा वेबसाइट पर 1 लाख 79 हजार की शॉपिंग कर ली। ठगी का पता चलते ही युवती ने बैंक पहुंचकर कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पहले एटीएस-एसओजी जयपुर के साइबर थाने में जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज हुई थी। अब केस कृष्णगंज थाने को ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच HC भगवान सिंह को सौंपी है। …….. पढें ये खबर भी… अजमेर में सत्संग में जा रही महिला का पर्स छीना:बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार, मोबाइल और डॉक्यूमेंट्स रखे थे अजमेर के कचहरी रोड पर बाइक सवार दो बदमाश सत्संग में जा रही एक महिला का रविवार सुबह पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पर्स में मोबाइल, चश्में व कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढें