अजमेर के डीएवी कॉलेज के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रकट किया। इसमें एनसीसी स्टूडेन्ट्स का एनरोलमेंट करने, बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत करने और स्पोर्टस सामग्री दिलाने की मांग शामिल है। इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस भी पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराया। एबीवीपी ने कॉलेज के बाहर मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रकट किया और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के मोनू प्रजापत, कृष्णासिंह ठाकुर आदि ने बताया कि पन्द्रह दिन पहले ज्ञापन दिया गया कि एनसीसी के स्टूडेन्ट्स करीब 200 है। इनका एनरोलमेंट नहीं किया गया। 30 सितम्बर लास्ट डेट है। अगर इस दौरान एनरोलमेंट नहीं हुआ तो आन्दोलन करेंगे। साथ ही स्टूडेन्ट्स को स्पोर्टस सामग्री भी नहीं दी गई। बास्केटबॉल कोर्ट की हालत जर्जर बास्केटबॉल कोर्ट भी जर्जर हालात में है, उसकी मरम्मत होनी चाहिए। अगर इन सभी मांगों का समय पर समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में उग्र आन्दोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।