अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से नाली नहीं होने, सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी बहने, पाइपलाइन टूटने और बेसहारा पशुओं की समस्या सामने आ रही है। इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की गई कुछ समस्याओं पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर समाधान करवाया है। पानी की सप्लाई और सड़क से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई अन्य समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन सुमित्रा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' कोकिल कुंज से राजेश कुमार गोयल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी कम प्रेशर से आ रहा है। कम प्रेशर के कारण घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद जेईएन सुमित्रा ने मामले का संज्ञान लेकर पानी के कम प्रेशर की समस्या का समाधान करवाया। इसके बाद क्षेत्र में पानी की सप्लाई को लेकर लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने पर जेईएन सुमित्रा को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। सुनहरी कॉलोनी में पाइपलाइन डालने के बाद खुला गड्ढा भरवाया सुनहरी कॉलोनी से हिमांशु ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के बाद करीब 15 दिनों से सड़क पर गड्ढा खुला पड़ा हुआ है। गड्ढा खुला रहने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। वाहन चालकों के लिए भी यहां से गुजरना मुश्किल था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए गड्ढे को भरवा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... काजीपुर रोड के वार्ड 6 में नालियां नहीं, सड़क पर बह रहा पानी काजीपुर रोड से लोकेश जोशी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 6 में नालियां नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा और बहता रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों का निर्माण करवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। ब्यावर रोड पर सड़क पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी ब्यावर रोड से पंकज कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। सीवरेज का पानी सड़क पर आने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास गंदगी और बदबू की समस्या भी बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से सीवरेज की समस्या का समाधान करवाकर सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है। बिहारी गंज रोड पर टूटी पाइपलाइन से सड़क पर बह रहा पानी बिहारी गंज रोड से मदन सिंह गड़ोरिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पाइपलाइन अंदर से टूटी होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है। पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर लगातार पानी जमा हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर सड़क पर बह रहे पानी की समस्या दूर करने की मांग की है। नई बस्ती में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, लोगों को परेशानी नई बस्ती से रामचंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। सड़क और आसपास बेसहारा पशुओं के रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वाहन चालकों को भी इन पशुओं के कारण संभलकर निकलना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभाग से बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.डॉ. अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सफाई, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 2. एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, सफाई, रोड लाइट जैसी समस्याओं पर कार्य जारी 3.अजय नगर में पेयजल की समस्या से मिली राहत:सफाई, सड़क, बिजली के खंभे और झाड़ियों से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 4. तीन महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:नालियों की सफाई, सीवर और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं सामने आई 5.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 6.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 7. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 8.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 9. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 10.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक