अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन लेकर समाधान करवा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोग बेझिझक अपनी परेशानी सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच आपसी समझ भी बढ़ी है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… 4 महीने बाद भी सड़क निर्माण कार्य आधा–अधूरा अजमेर के चंद्रवरदाई नगर से सुरेश चंद ने सीसी रोड के अधूरे काम की शिकायत करते हुए समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हरिओम कॉलोनी की गली नंबर 5 में मिलन समारोह तक तो सीसी रोड बना दी गई लेकिन उसके आगे गंगा चिल्ड वॉटर के मोड़ तक काम अधूरा छोड़ दिया गया है। 3–4 महीने काम शुरू किया था लेकिन अब तक भी पूरा नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। सप्लाई में आया ‘काला पानी’, उपयोग के लिए भी पानी नहीं शहर के लक्ष्मी मोहल्ले से शाह आलम शेख ने सप्लाई में काला बदबूदार पानी आने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि आज हमारे एरिया में नाली के गंदे पानी जैसी सप्लाई आई है। इससे बहुत बदबू आ रही है और दूषित पानी के कारण उपयोग के लिए भी पानी नहीं मिल सका है। पीएचईडी और जलदाय विभाग से अपील है कि इस समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाएं। सफाईकर्मी न कचरा हटाते न करते सफाई, सांप निकल रहे अजमेर के वार्ड 55, मदार, जेपी नगर, श्री श्याम कॉलोनी से समस्त कॉलोनी वासियों ने क्षेत्र में बढ़ी खरपतवार, कचरा और साफ–सफाई नियमित न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि मदार बस स्टॉप के पास हमारी कॉलोनी में न तो नियमित रूप से साफ–सफाई होती है न ही यहां से कचरा और खरपतवार ही हटाया गया है। नतीजा यहां जहरीले सांप, मच्छर और बेसहारा पशु हो गए हैं। इससे पूरी कॉलोनी के लोग परेशान हैं। जर्जर टूटे मेनहोल के ढक्कन को देखकर चले गए, बदला नहीं मखुपुरा रोड, जलकारी नगर, नगरा से प्रेम प्रकाश ने टूटे जर्जर सीवरेज चेम्बर के ढक्कन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सड़क पर बने इस सीवरेज चैम्बर का ढक्कन साइड से टूट गया है। सफाईकर्मियों ने इसे हटाकर चेक किया था तब से यह औ ढीला हो गया है। अब दोपहिया वाहन चालकों को इससे काफी परेशानी हो रही है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… समस्या पोस्ट होने के बाद ठीक हुआ सीवर चैम्बर शहर के शासत्री नगर की गली नंबर 4 से विक्की ने छोटी नागफनी, बारेाज रोड पर सीवर चैम्बर के उफनने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि यहां एक संकरी गली में सीवरेज चैम्बर के ढक्कन से बीते 6 महीने से गंदगी रिस रही है। लगातार शिकायत के बाद भी इसका निगम ने अब तक कोई समाधान नहीं करवाया है। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद निगम ने परेशानी दूर कर दी है। जेईएन शाहीन बानो बनीं आज 'स्टार ऑफिसर' ‘भास्कर समाधान’ पर साईं बाबा मार्ग, संत कंवर कॉलोनी, अजय नगर से दिलीप इन्दोरा ने हैंड पंप की सुविधा न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि सघन आबादी क्षेत्र होने के बावजूद हमारे क्षेत्र में एक भी सरकारी हैंडपंप नहीं लगा हुआ है। इससे पानी की परेशानी अब भी बनी हुई है। समस्या पोस्ट होने के बाद जेईएन शाहीन बानो ने इसका संज्ञान लेते हुए बताया कि गली संकरी होने के कारण ड्रिल मशीन अंदर नहीं जा सकती। पानी की समुचित व्यवस्था के लिए अन्य विकल्प देख रहे हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं