अजमेर में कांग्रेस ने भाजपा को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया। कांग्रेस नेता विवेक पाराशर ने कहा कि “जब खादी और खाकी मिलकर लोकतंत्र का गला घोंटने लगें, तो सद्बुद्धि यज्ञ का सहारा लेना पड़ता है। भाजपा पहले वोट चोरी करती है, फिर चंदा चोरी और अब अजमेर में फाइलें चोरी करने पर उतर आई है। मेयर चुनाव को लेकर अजमेर में कांग्रेस की किरण गढ़वाल और भाजपा की अनामिका शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। इसी बीच जयपुर भाजपा के पार्षदों की अजमेर में बाड़ाबंदी की गई है। अजमेर में 21 सितंबर को मेयर पद का चुनाव होना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल बहुमत का दावा कर रहे हैं और साथ ही निर्दलीय पार्षदों पर नजर रखे हुए हैं। मेयर पद के लिए 41 पार्षदों की जरूरत अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में से कांग्रेस के 37 पार्षद, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं। मेयर चुनाव में बहुमत के लिए 41 वोट चाहिए। ऐसे में कांग्रेस को चार और भाजपा को नौ वोटों की जरूरत है। दोनों दलों के लिए निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका में हैं। कांग्रेस 5 निर्दलीयों के समर्थन का दावा कर रही है, जबकि भाजपा की ओर से 9 निर्दलीयों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। दोनों दावों के बावजूद मतदान तक पार्षदों के रुख में बदलाव और क्रॉस वोटिंग की आशंका बनी हुई है। इधर, मेयर चुनाव को लेकर दोनों दलों की बाड़ेबंदी जारी है। कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने पार्षदों को साथ रखने में जुटे हैं। निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी दोनों दलों की नजर है। 21 को मेयर, 22 सितंबर को डिप्टी मेयर मेयर का चुनाव 21 सितंबर को नए नगर निगम भवन के बैठक कक्ष में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद 22 सितंबर को डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। नामांकन सुबह 11 बजे तक, संवीक्षा 11.30 बजे से और नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी। जरूरत पड़ने पर मतदान दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। यह खबरें भी पढ़ें....... हिंगोरानी-रश्मि पर सहमति नहीं बनी,तो किरण का नाम तय हुआ:* कांग्रेस ने 37 पार्षदों से की रायशुमारी; भाजपा में प्रदेश नेतृत्व से आया अनामिका का नाम अजमेर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी किरण गढ़वाल लडे़ंगी चुनाव:* भाजपा प्रत्याशी की आपत्ति खारिज; 19 लाख बकाया का लगाया था आरोप