अजमेर में पंचायत चुनाव 2 चरणों में होंगे। मतदाताओं को दो दिन वोट डालने होंगे। जिले में पंच-सरपंच के चुनाव के लिए वोटिंग 25 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए वोट 23 व 29 अक्टूबर को डाले जाएंगे। पंच/सरपंच के चुनाव का रिजल्ट वोटिंग के दिन ही आ जाएगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के चुनाव परिणाम देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को आएगा। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर और प्रधान के चुनाव 27 नवंबर को होंगे। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम पिछले चुनाव तक अजमेर में 1 जिला परिषद थी। अब भी 1 परिषदों में चुनाव हो रहे हैं। लेकिन इस बार 33 सदस्य चुने जाएंगे।