अजमेर जिले की 10 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के आरक्षण की लॉटरी आज उपखंड स्तर पर निकाली गई। 261 ग्राम पंचायतों में से 130 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई हैं। एससी की 48, एसटी की 9 व ओबीसी की 48 सीट है। अनारक्षित सीटों की संख्या 156 है। बता दें कि जिले में अजमेर ग्रामीण, बड़ल्या, पीसांगन, सावर, सरवाड़, केकड़ी, अराई, सिलोरा, श्रीनगर, भिनाय यानी 10 पंचायत समिति है। इन के प्रधान पदों व सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी 23 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर निकाली गई थी। जानिए-किस ग्राम पंचायत में सरपंच की सीट किस वर्ग के लिए रिजर्व… अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति… अजमेर ग्रामीण में 13 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में 26 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की चार, ओबीसी की पांच, अनारक्षित 17 सीटें रही। इनमें 13 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। भिनाय पंचायत समिति… भिनाय में 15 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति श्रीनगर में 30 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की 6, ओबीसी की 6, एसटी की एक, अनारक्षित 17 सीटें रही। इनमें 15 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। सावर पंचायत समिति… सावर में 10 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति सावर में 20 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की चार, ओबीसी की दो, एसटी की चार, अनारक्षित 10 सीटें रही। इनमें 10 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। सरवाड़ पंचायत समिति…. सरवाड़ में 12 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति सरवाड़ में 25 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की 5, ओबीसी की 5, एसटी की एक, अनारक्षित 14 सीटें रही। इनमें 12 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। अराई पंचायत समिति… अराई में 11 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति सरवाड़ में 23 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की 5, ओबीसी की 4, एसटी की एक, अनारक्षित 13 सीटें रही। इनमें 11 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। बड़ल्या पंचायत समिति… बड़ल्या में 12 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति बडल्या की लॉटरी अजमेर के कलेक्ट्रेट भवन में निकाली गई। इसमें एससी की तीन, ओबीसी की पांच, अनारक्षित 17 सीटें रही। इनमें 12 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। उपखंड अधिकारी पदमा चौधरी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। सिलोरा-किशनगढ़ पंचायत समिति … सिलोरा में 18 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति सिलोरा में 36 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की सात, ओबीसी की सात, अनारक्षित 22 सीटें रही। इनमें 18 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। पीसांगन पंचायत समिति … पीसांगन में 13 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति पीसांगन में 26 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की चार, ओबीसी की पांच, अनारक्षित 17 सीटें रही। इनमें 13 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। केकड़ी पंचायत समिति … केकड़ी में 11 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति केकड़ी में 22 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की छह, ओबीसी की चार, एसटी की एक, अनारक्षित 11 सीटें रही। इनमें 11 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। श्रीनगर पंचायत समिति… श्रीनगर में 15 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व पंचायत समिति श्रीनगर में 28 ग्राम पंचायत है। इसमें एससी की चार, ओबीसी की पांच, एसटी की एक, अनारक्षित 18 सीटें रही। इनमें 11 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है। ………… पढें ये खबर भी… अजमेर-पीसांगन, अराई, सरवाड़ में प्रधान पद सभी के लिए ओपन:33 जिला परिषद सदस्यों में एससी और ओबीसी की 6-6 सीटें आरक्षित अजमेर जिले में पंचायत चुनावों के लिए बुधवार को जवाहर रंगमंच में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली गई। सबसे पहले प्रधान पदों की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान कलेक्टर लोक बंधु सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। (पूरी खबर पढें)