अजमेर में शनिवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है और शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से उमस और गर्मी का एहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर संभाग में आज कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से बादल छाए रहने के कारण मौसम में बदलाव नजर आया। कभी बादल घने हुए तो कुछ देर बाद धूप निकलने से वातावरण में उमस बढ़ गई। ऐसे में दिनभर मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। मानसून में अब तक 523.7 मिमी बारिश अजमेर में इस मानसून सीजन में अब तक 523.7 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक 443.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी सामान्य से 79.9 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 118% है, यानी अब तक लगभग 18% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। आगे भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को अजमेर में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी उत्तर-पश्चिम भारत में शुरू होने की संभावना जताई गई है, लेकिन राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ दिन बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।