सीकर में एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान के बाउंसर ने NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट से मारपीट की। इतना ही नहीं बाउंसर ने स्टूडेंट को जान से मारने की धमकी भी दी। NEET स्टूडेंट ने कोचिंग संचालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कहने पर ही मारपीट की गई है। हालांकि, घटना के बाद स्टूडेंट की शिकायत पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कोचिंग संचालकों के कहने पर हुई मारपीट 19 साल के नीट स्टूडेंट ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे कोचिंग के बाउंसर ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के चलते शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी हो गए। स्टूडेंट ने 3 नामजद बाउंसर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। स्टूडेंट का कहना है कि कोचिंग संचालकों के कहने पर उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इसी कोचिंग में दो-तीन महीने पहले भी एक स्टूडेंट के साथ बाउंसर के द्वारा मारपीट की गई थी। तब मामले में आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे। ------------- ये खबर भी पढ़िए… NEET स्टूडेंट्स को हॉस्टल के बाउंसरों ने पाइप से पीटा:दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दिखाया; मोबाइल छीनने का भी आरोप सीकर में हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रहे 2 छात्रों का किसी दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हो गया। इस पर हॉस्टल संचालक ने 3 बाउंसर्स के साथ दोनों छात्रों को पाइप से बुरी तरह पीटा। इस दौरान वीडियो कॉल कर दूसरे छात्र के परिजनों को दिखाया। (पूरी खबर पढ़ें…)