अजमेर में एक बार फिर मानसून की रफ्तार थम गई है। शहर में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और हवाएं चलती रहीं, लेकिन बारिश के आसार नजर नहीं आए। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों और हवाओं के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा, लेकिन बारिश नहीं होने से मानसून का असर कमजोर नजर आया। सीजन में सामान्य से 10.5% ज्यादा बारिश हुई अजमेर में मानसून सीजन में अब तक 419.0 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इस अवधि में 379.3 मिमी बारिश होनी थी। ऐसे में जिले में अब तक 39.7 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। यह सामान्य/अपेक्षित बारिश से करीब 10.5% अधिक है।