पंचायतीराज चुनाव के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन का शुक्रवार को दूसरा दिन है। गुरुवार को पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर है। जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया- जिला परिषद चुनाव के लिए चार सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जहां नामांकन दाखिल होंगे। साथ ही मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए प्रभारी भी लगाए गए हैं। इन वार्ड के नामांकन यहां होंगे दाखिल वार्ड संख्या एक से 8 के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर वंदना खोरवाल सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगी। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन ग्राउंड फ्लोर स्थित अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 9 से 17 के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी रामचन्द्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन फ्लोर नम्बर 3 स्थित राजस्व अपील प्राधिकारी के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे। वार्ड संख्या 18 से 25 के लिए विशेषाधिकारी कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी राजपूत नेहा उद्धवसिंह सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगी। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन फ्लोर नम्बर 2 स्थित सहायक कलक्टर मुख्यालय के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे। वार्ड संख्या 26 से 33 के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रवीण कुमार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन ग्राउंड फ्लोर स्थित अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति - नामांकन पहले चरण में पूरे होंगे अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति का निर्वाचन प्रथम एवं द्वितीय दोनों चरणों में आंशिक रूप से होना निर्धारित है, लेकिन दोनों चरणों की नाम निर्देशन संबंधी पूरी प्रक्रिया प्रथम चरण में ही एक साथ संपादित की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा की ओर से 7 अक्टूबर को जारी पत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर), अजमेर को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अजमेर - ग्रामीण पंचायत समिति में प्रथम (22) अक्टूबर) एवं द्वितीय चरण (24 अक्टूबर) में होने वाले चुनावों के लिए नामांकन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं अलग-अलग चरणों में नहीं, बल्कि पहले चरण में ही एक साथ पूरी कराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में एक एवं द्वितीय चरण में 25 ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम…. पिछले चुनाव तक अजमेर में 1 जिला परिषद थी। अब भी 1 परिषदों में चुनाव हो रहे हैं। इस बार 33 सदस्य चुने जाएंगे। (इसमें 1 पंचायत समिति बड़ल्या नई बनी है) Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव