अलवर में वार्ड 61 से पार्षद और डिप्टी मेयर की दावेदार रही सुनीता यादव के वार्ड में एक गाय सोमवार से मृत पड़ी है। मृत गाय के कारण लोग परेशान है। इसके बाद भी इसे उठाया नहीं गया है। पार्षद पति सतीश यादव ने नगर निगम के ठेकेदार को फोन कर गाय उठाने के लिए कहा, लेकिन ठेकेदार ने मना कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार ने टाइम नहीं होने और गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं होने की बात कही। यादव ने निगम आयुक्त को वाट्सऐप पर मैसेज कर शिकायत की, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार सुबह तक गाय को नहीं उठाने पर सतीश यादव ने आयुक्त को फोन किया। यादव का आरोप है कि आयुक्त ने भी फोन नहीं उठाया। आज दोपहर करीब 12:30 बजे यादव मौके पर पहुंचे और निगम कर्मचारियों को दोबारा सूचना दी। नगर निगम के गेट पर ले जाकर रखने की दी चेतावनी यादव ने कहा कि निगम के प्रमुख कामों में सफाई, रोड लाइट और मृत पशु उठाना शामिल है, लेकिन इन कामों की स्थिति खराब है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले दो-तीन घंटे में गाय नहीं उठी तो उसे भरवाकर नगर निगम के गेट पर ले जाकर रख देंगे। यादव ने कहा कि वह मामले की शिकायत उच्च स्तर तक करेंगे और ऐसे आयुक्त को तुरंत हटाया जाना चाहिए जो काम नहीं कर पा रहे हैं। दाऊदपुर में एक गाय बीमार पड़ी शहर के दाऊदपुर में एक गाय पिछले कई दिनों से बीमार पड़ी है लेकिन उसे कोई उठाने तक नहीं आया है ,वहां की स्थानीय निवासी आर्ती शर्मा ने गौशाला ,पशु हॉस्पिटल सहित निगम के कर्मचारयों को सूचना दे दी लेकिन अभी तक कोई भी बिमार गाय को लेने नहीं पहुंचा सब उसके मरने का इंतेजार कर रहे है।