अलवर जिले में निकाय के दूसरे चरण में शुक्रवार को 7 नगर पालिकाओं (कठूमर, खेड़ली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़ -रामबास, बडौदामेव) में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इन सातों जगह पर 914 प्रत्याशी मैदान में हैं। जहां कुल 1 लाख 14 हजार 792 वोटर हैं। पहले चरण में अलवर नगर निगम सहित 5 नगर पालिकाओं में वोट डल चुके हैं। पार्षद के चुनाव की वोटिंग आज पूरी हो जाएगी। उसके बाद निकाय प्रमुख के चुनाव 21 सितंबर को होंगे। पहले चरण के चुनाव के बाद बीजेपी व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। वहीं निर्दलीय जिताऊ प्रत्याशियों को अपने पक्ष में लेने का जोड़ तोड़ तेजी से चल रहा है। नोट: नगर पालिका खेरली के वार्ड नंबर 10 और 17 में एकल प्रत्याशी होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। कहां कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में