अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवक घायल हैं। हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सिरमौर पुलिया के पास शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। एसएचओ धीरेंद्र सिंह ने बताया- गाड़ी में मेरठ (UP) के रहने वाले 5 युवक थे। इनमें से तीन गाड़ी पिछले हिस्से में सो रहे थे। पिकअप ट्रक से टकराकर पलटी तो सो रहे तीनों युवक इसके नीचे दब गए। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी मेरठ से पौधे लेकर आ रहे थे। शुक्रवार (28 अगस्त) को भी दौसा जिले में एक्सप्रेस-वे पर हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप पिकअप ड्राइवर उजैर ने बताया कि गाड़ी का अगला हिस्सा ट्रक से टकराया था। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पास के डिवाइडर से टकरा गई। स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी घिसटते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई। पीछे सो रहे शाहदाव (45), सबाहत (25) और अफसर (22) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ड्राइवर केबिन में बैठा औरंगजेब और वो घायल हुए हैं। मेरठ में नर्सरी, पौधे लगाने का काम करते हैं घायल युवकों ने बताया कि वे सभी पौधे लगाने का काम करते हैं। मेरठ में उनकी नर्सरी है। उन्हें अलवर के राजगढ़ में एक फार्म हाऊस में पौधे लगाने का काम मिला था। इसके लिए वो राजगढ़ जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाला शाहदाव 5 बच्चों का पिता था। जबकि, अन्य दोनों युवक अविवाहित थे। अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS एएसआई कुंवर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवाओं को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवकों के परिजनों को गोविंदगढ़ बुला लिया है। शवों को गोविंदगढ़ मोर्च्युरी में रखवाया गया है। एक्सप्रेस-वे पर तीन घंटे में हुई थी 3 मौत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दौसा जिले में तीन हादसे हुए थे। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 25 लोग घायल हुए थे। एक एक्सीडेंट में कोलवा थाना क्षेत्र में स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। बस ड्राइवर की मौत हो गई और 21 यात्री घायल हो गए थे। वहीं, नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में दो ममेरे भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया था। एक हादसा सदर थाना क्षेत्र में हुआ था, इसमें चार लोग घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़िए… …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बाइक-कार में टक्कर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत:हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे, सिर फटा, पैर टूट गए पाली में शनिवार सुबह कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक से हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। पूरी खबर पढ़िए…