अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित एपिको एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड में काम के दौरान भारी इलेक्ट्रिक पैनल गिरने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहम्मद शाहिद (50) निवासी कमरा नवाबान गांव, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उद्योग नगर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) सोवरन सिंह ने बताया कि मोहम्मद शाहिद अलवर में अकेला रहकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में चार बच्चे हैं, जो मेरठ में ही रहते हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया। परिजनों के अलवर पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम किया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।