अलवर शहर के मनु मार्ग स्थित लक्ष्य लाइब्रेरी के बेसमेंट में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और लाइब्रेरी में मौजूद बच्चों को बाहर निकाला गया । सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। समय रहते बच्चों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आग को पूरी तरह बुझाया। देखें ये फोटोज बेसमेंट में लाइब्रेरी संचालन नियमों का उल्लंघन अग्निशमन अधिकारी अमित मीणा ने बताया कि बैसमेंट में धुंआ होने से घुटन हो गई थी, जिसमें अग्नीशमन के कर्मचारी भी मुंह पर रूमाल डालकर उतरे। आग बुझाने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। वहां आग से बचाव के लिए जरूरी फायर सिस्टम की व्यवस्था भी नहीं थी। बेसमेंट में लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा था जो नियमों का उल्लंघन है। जिस पर अभी मौखिक कार्रवाई करने के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। अमित मीणा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।