अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के मालाखेड़ा चौराहे के पास बुधवार रात करीब 9 बजे अज्ञात पिकअप बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मजदूरी कर बहन के घर जा रहे थे बांदीकुई जानकारी के मुताबिक, खेड़ली चंद्रावत गांव निवासी राहुल बैरवा अपने जीजा लक्ष्मण के साथ अलवर में मजदूरी का काम निपटाकर बाइक से अपनी बहन के घर बांदीकुई जा रहा था। रात करीब 9 बजे जैसे ही वे मालाखेड़ा चौराहे के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौका पाकर पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।