अलवर में 900 से ज्यादा सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है। गुरुवार शाम को सफाईकर्मियों ने हड़ताल की थी। रात को शहर में सफाई नहीं की। शुक्रवार को सुबह भी हडताल पर रहे। लेकिन दोपहर बाद सफाईकर्मियों की मांगें मानते हुए 480 के अनुभव प्रमाण पत्र बना दिए। जिनके वितरण की व्यवस्था करने के बाद सफाई यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। अब वापस शहर में सफाई शुरू हो गई है। निगम की मेयर सुमनलता अग्रवाल ने कहा कि जो भी सफाईकर्मी काम कर रहे हैं उनके अनुभव प्रमाण पत्र बना दिए हैं। वहीं सफाईकर्मी यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि 24 घंटे में पूरे शहर को साफ कर देंगे। निगम परिसर में शुक्रवार सुबह से सफाईकर्मी नारेबाजी कर रहे है। इससे पहले गुरुवार रात एक बजे तक समझाइश का दौर चला था लेकिन सभी प्रयास विफल रहे थे। सफाईकर्मियों के काम बहिष्कार के कारण अलवर शहर में आज कचरा नहीं उठा। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आए। प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर भर्ती की जा रही है। हालांकि इसमें अनुभव प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। इसके बाद भी अलवर में सफाई कर्मचारी अपनी मांग पर कायम हैं। उनका तर्क है कि उनके द्वारा किए गए काम का आधिकारिक दस्तावेज मिलना उनका अधिकार है। रात 1 बजे तक समझाइश का चला दौर सफाईकर्मी गुरुवार को अनुभव प्रमाण-पत्र की मांग को लेकर निगम ऑफिस पहुंचे थे। रात करीब 1 बजे तक निगम कार्यालय खुला रहा। इस दौरान करीब 300 अनुभव प्रमाण-पत्र तैयार करने की चर्चा सामने आई है। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि सिर्फ बातें बनाई जा रही हैं, जब तक भौतिक रूप से दस्तावेज उनके हाथ में नहीं आते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इसी खींचतान की वजह से गुरुवार देर रात भी कोई रास्ता नहीं निकल सका था। 900 कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा करीब 900 सफाई कर्मचारियों का भविष्य इससे जुड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक मांग रहे थे, लेकिन प्रशासन ने केवल आश्वासन दिया। अब कर्मचारी आर-पार के मूड में हैं। उनका कहना है कि अब किसी के मौखिक भरोसे पर काम शुरू नहीं किया जाएगा। भर्ती में बिना अनुभव प्रमाण-पत्र आवेदन की छूट बता दें कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पहले 28 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 13 अक्टूबर किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने बिना अनुभव प्रमाण-पत्र के भी आवेदन करने की छूट दी है। (पढ़िए पूरी खबर)