अलवर जिले में पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। प्रथम चरण में 6 पंचायत समितियां हैं, जिनमें रामगढ़, मुबारिकपुर, खेड़ली-सौंखर, गोविंदगढ़, रैणी, कठूमर हैं। इनमें कुल 5 लाख 57 हजार 259 वोटर हैं। 22 और 24 अक्टूबर को 112 पंचायत समिति सदस्य (डेलीगेट), 204 सरपंच व 19 जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए वोट करेंगे। पहले चरण में 112 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कुल 438 प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा कठूमर व रैणी में मतदाता हैं। इसके अलावा 39 में से 19 जिला परिषद सदस्य के चुनाव भी पहले चरण में हैं। शेष 5 पंचायत समिति के 109 पंचायत समिति सदस्य, 185 सरपंच व 13 जिला परिषद सदस्य के चुनाव में दूसरे चरण में 28 व 30 अक्टूबर को होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 6 पंचायत समितियों के 112 निर्वाचन क्षेत्रों/ वार्डों के लिए के 22 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक तथा सरपंच व पंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण देकर रवाना किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम का भंडारण, बूथ वाइज बैलट यूनिट तैयार करने, बूथ वाइज कंट्रोल यूनिट तैयार करने, तैयार यूनिट पर मॉक पोल कर चेक करन, कंट्रोल यूनिट एवं बैलट यूनिट को किस तरह तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग 24 अक्टूबर शनिवार को होगी 22 अक्टूबर को सिर्फ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा। वहीं, सरपंच और वार्ड पंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में जिला परिषद में 19 वार्डों में वोटिंग रामगढ़] मुबारिकपुर] रैणी पंचायत समिति, कठूमर, खेड़ली-सौंखर और गोविंदगढ़ पंचायत समितियां क्षेत्र में जिला परिषद के पहले चरण के मतदान होंगे। बाकी शेष 5 पंचायत समितियों में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। जिला परिषद के कुल 39 वार्ड हैं। जिनमें 133 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 19 जिला परिषद सदस्य व दूसरे चरण में 20 जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। पिछली बार अलवर जिले में 20 लाख वोटर थे पिछले चुनाव में अलवर जिला बड़ा था। अब अलवर में से खैरथल-तिजार नया जिला बन चुका है। इसके अलावा बानसूर व बहरोड़ क्षेत्र भी कोटपूतली बहरोड़ जिले में चला गया। पुराने अलवर जिले में पिछली बार कुल मतदाता 20,लाख 1 हजार 766 वोटर थे। जिनमें पुरुष 10 लाख 63 हजार 225 और महिला वोटर 9 लाख 38 हजार 538 थे। थर्ड जेंटर केवल 3 थे। पिछली बार कुल मतदान प्रतिशत: 62.71% रहा था अलवर पिछली बार पंचायत चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 62.71 प्रतिशत था। जिसमें महिलाओं को मतदान 64.11% पुरुष प्रतिशत 61.47% रहा था।