अलवर में सोमवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा चलने से मौसम में ठंडक भी है। रविवार रात भी तेज हवा चलने से कुछ समय के लिए तूफान जैसी स्थिति महसूस होने लगी। मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार- जिले में फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 12 और 13 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 14 अक्टूबर से मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 37 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार- आगामी दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 14 अक्टूबर को यह 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने पर गर्मी का असर बना रह सकता है। वहीं, सुबह और रात के समय चलने वाली हवाओं से मौसम में कुछ राहत महसूस हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश, आंधी या तूफान को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में रविवार शाम से छाए बादलों के बीच अब सभी की नजर मौसम के अगले बदलाव पर है।