अलवर में गुरुवार सुबह मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह से धूप खिली हुई है, जिससे गर्मी का असर महसूस हो रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों की तुलना में गुरुवार सुबह गर्मी का असर कुछ कम रहा। धूप के साथ हल्की हवा चलने से सुबह के तापमान में भी कुछ राहत महसूस हुई। दिन बढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अलवर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद 26 सितंबर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। 26 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 27 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और 28-29 सितंबर को करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है। इन दिनों भी कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल जिले के लिए किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। सामान्य से 6% कम बारिश अलवर में मानसून सीजन के दौरान अब तक 506 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जबकि 24 सितंबर तक सामान्य बारिश 539.8 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस तरह अब तक करीब 33.8 मिलीमीटर बारिश कम हुई है और बारिश सामान्य से लगभग 6.3% कम है। अगले दिनों बारिश होने पर बारिश के आंकड़े में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।