अलवर में आज सुबह से धूप खिली है, हालांकि सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर महसूस हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिली है। वहीं दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का असर भी बना रहता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। 30 सितंबर को तापमान 22 से 34 डिग्री, 1 अक्टूबर को 23 से 34 डिग्री, 2 अक्टूबर को 24 से 35 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 3 और 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। मानसून में 7% कम बारिश अलवर में इस मानसून सीजन में अब तक 506.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि 29 सितंबर तक सामान्य बारिश 545.4 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह सामान्य से करीब 38.5 मिमी यानी 7% कम बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों में