राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अलवर में यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ है। प्रमित छिल्लर को अलवर जिला अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें चुनाव में 13 हजार 454 वोट मिले। वहीं अलवर के सद्दाम हुसैन प्रदेश महासचिव माइनोरिटी पद पर चुने गए हैं। सद्दाम को 14101 वोट मिले हैं। जिला स्तर पर ओपन वर्ग में शीलेंद्र अवस्थी और लियाकत खान वाइस प्रेसिडेंट चुने गए हैं। शीलेंद्र अवस्थी को 12 हजार 193 वोट, जबकि लियाकत खान को 4,017 वोट मिले। वहीं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (EC) के पद पर अरबाज खान चुने गए हैं। उन्हें 3,936 वोट मिले। इसी तरह एससी-एसटी वर्ग से राजेश मीणा वाइस प्रेसिडेंट बने हैं। उन्हें 180 वोट मिले। महिला वर्ग में ममता मीणा वाइस प्रेसिडेंट चुनी गई हैं, जिन्हें 103 वोट मिले। ओबीसी वर्ग में बाबूलाल सैनी और सतवीर गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट ओबीसी वर्ग में बाबूलाल सैनी और सतवीर गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट चुने गए हैं। बाबूलाल सैनी को 3 हजार 326 वोट, जबकि सतवीर गुर्जर को 644 वोट मिले। वहीं डिस्टिक सेक्रेट्री (EC) पद पर पुष्पेंद्र कुमार शर्मा को 453 वोट और विश्वेंद्र कुमार को 91 वोट मिले। इस तरह राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम जारी होने के बाद अलवर में जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, वाइस प्रेसिडेंट और डिस्टिक सेक्रेट्री समेत विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।