अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सामोला सर्किल के पास बुधवार देर शाम दूध लेने पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर दी। युवक को गंभीर हालत में अलवर में भर्ती कराया। यहां से जयपुर रैफर कर दिया। देर रात युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पीछे से आई पिकअप ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार सामोला निवासी इरफान (पुत्र अकबर खान) सड़क किनारे पैदल अंबेडकर चौक की ओर दूध लेने जा रहा था। परिजनों ने बताया कि इरफान सामोला सर्किल स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार के पास सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान राजगढ़ की तरफ से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम टक्कर इतनी तेज थी कि इरफान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल इरफान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया। अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप का नंबर पता कर लिया है।