सकतपुर| क्षेत्र के बड़ोरा गांव में अंबिकेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 3 दिवसीय धार्मिक महोत्सव 26 से 28 अगस्त तक होगा। महोत्सव में सिलोरी धाम के पीठाधीश्वर रघुवीर जी महाराज का सानिध्य रहेगा। आयोजन की शुरूआत 26 अगस्त को सुबह 10 बजे गणेश स्थापना से होगी। 27 अगस्त को सुबह 10 बजे हवन होगा। इसी दिन रात में जागरण होगा। 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद वितरण होगा। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पटेल लक्ष्मीचंद मीणा, अशोक गौतम सहित आयोजन से जुड़े लोगों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से महोत्सव में पहुंचने की अपील की है।